हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में रानीपुर चौक बाजार मंडल ज्वालापुर एवं गोपीचंद कॉलोनी एकता मंच द्वारा पुलवामा में हुए शहीदों की याद करते हुए एक रक्तदान शिविर का सिटी पैलेस धीरवाली ज्वालापुर में आयोजन किया गया। उक्त रक्तदान शिवर को ब्लड वालंटियर हरिद्वार द्वारा आयोजित कराया गया रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि माननीय रानीपुर विधायक आदेश चौहान जी वह पूर्व मेयर मनोज गर्ग जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि 14 फरवरी के अवसर पर देश के प्रत्येक भारतवासी को चाहिए कि वो गतवर्ष पुलवामा में आतंकवादी द्वारा किये गए हमले में जो सैनिक भाई शहीद हुवे थे उन्हें सम्मानपूर्वक याद करना चाहिए। इसी दिनांक को भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु जैसे हमारे देश को आजाद कराने वाले वीर शहीदों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। वह अमर शहीद थे जिनकी प्रेरणा से प्रत्येक युवक देश को अग्रणी बनाने में अग्रसर है। युवा ही इस देश की आन बान शान है और युवाओं से ही देश उन्नति प्राप्त करता है। आज जो भी युवा वर्ग इस रक्तदान शिविर में भाग ले रहा है वह कहीं ना कहीं समाज के किसी एक व्यक्ति को जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बहुत अधिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया चौक बाजार के मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी, महामंत्री आलोक चौहान, प्रिंस लोहार ने भी अपने सभी मंडल के पदाधिकारियों के साथ रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। इस आयोजन की समस्त जिम्मेदारी उपाध्यक्ष भगत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा और विनय तिवारी ने अपने साथियों के साथ बखूबी से अंजाम दिया। सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान करके समाज को संदेश दिया कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के रूप में ना बनाकर अपने देश के शहीदों को याद कर एक सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया जाए। रक्तदान शिविर सम्पन्न होने के पश्चात शाम को मंडल चौक बाजार द्वारा फुल जटवाड़ा पर दीप दान देकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने अपनी सहभागिता द्वारा 60 से 70 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर गजेंद्र धीमान, अश्वनी कुमार, मनोज धीमान, मनु पाल, अश्वनी, अरविंद कुशवाह, जितेंद्र शर्मा, संतोष, तरुण कुमार, राजवीर चौहान, सुनील, गगन चौहान, आशीष त्यागीज़ आदेश सैनी, सुशील चौहान, शशि भूषण, सचिन, अंकुर पालीवाल, मोहित शर्मा, हिमांशु, सरिता, अनु, अनुराधा दयाल, विनय सोत्री, अभिनंदन गुप्ता, गौरव, राकेश कुमार, सोनू, अंकित चौहान, नितिन, रोहित, आकाश, धीरज, प्रवीण, कार्तिक, नमन चक्रपाणि आदि युवाओं ने रक्तदान में सहयोग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours