हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की ओर से अनेको व्यापारियों ने मिलकर गतवर्ष पुलवामा आंतकवादी घटना में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के सैनिको को प्रेमनगर आश्रम घाट पर दीपदान करके श्रधांजलि दी गयी। जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने बताया कि कैसे पिछले वर्ष एक आत्मघाती बम धमाके से सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हुवे थे। जिला महामंत्री संजीव नैय्यर ने कहा कि जैश ए मोहम्मद के द्वारा कराया गया वो पीछे से कायराना हमला बेहद निंदनीय था। यदि वो आंतकवादी सामने से हमला करते तो हमारे बहादुर सैनिक उनका मुँह तौड जवाब देने में सक्षम थे। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता औऱ महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर बॉर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेते हुवे देश की रक्षा करते है मगर उनके जीवन की रक्षा हेतु सरकार को सुनिश्चित कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य मे गतवर्ष वाली दुखद घटना की कभी पुनरावृत्ति न हो। इसके अलावा समस्त व्यापारियों ने मिलकर सीआरपीएफ के 44 शहीद वीरो को श्रद्धांजलि देते हुवे उनकी जननियों को प्रणाम किया जिन्होंने अपनी कोख से पैदा हुवे बच्चों को देश पर कुर्बान किया। दीपदान करने वालों में हरिद्वार शहर अध्यक्ष कमल ब्रजवासी, महामंत्री प्रदीप कालरा, के अलावा राजीव परासर, विनोद मिश्रा, नागेश वर्मा, मनीष थरेजा, केशव तनेजा, अमित पाहवा, प्रवीण, तुषार, हीरा सिंह, राजकुमार गुप्ता, नवदुर्गा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि धींगड़ा, महामंत्री प्रवीण कुमार, ओमप्रकाश विरमानी, गौरव गोयल, डॉक्टर पवन सिंह, संजय वर्मा, मुकेश सैनी, गगन बंसल, अनिल शर्मा, सुमित अग्रवाल, प्रमोद सिडाना, तरुण भाटिया, एवं नरेश बजाज आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours