हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कॉलेज में गवर्नमेंट टीचर एवं सेल्फ फाइनेंस स्टॉप के बीच में जो विवाद चल रहा था जिसके कारण छात्र-छात्राओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था उसके चलते चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने तालाबंदी कर जोरों शोरों से कॉलेज प्रशासन एवं मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने कहा कि मैनेजमेंट और प्रशासन के बीच चल रहे झगड़े में छात्र-छात्राओं को जो समस्या आ रही है उसे सहन नहीं किया जाएगा और मांग की कि जल्द से जल्द सेल्फ फाइनेंस स्टाफ की पूर्ति की जाए एवं समय सारणी में बदलाव किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह धरना तब तक चलता रहेगा जब तक सारी मांगों को पूरा न कर दिया जाए। इस दौरान शैलेश त्रिपाठी, धर्मेश, अमित, सिम्मी, पल्लवी, तान्या, कनिष्का, सुनिधि, कनिका, ऋषिता, कोमल, खुशबू, ऋषिका, दिविक, अवनीश, दीपक चौधरी, दीपक शर्मा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours