हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट इकाई श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, समारोह में सैकड़ो स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई है, कार्यक्रम में विधायक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे तथा उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वेटर बाटी और उन्हें कई तरह की जानकारी भी प्रदान की, उन्होंने स्कूली छात्र छात्राओं को स्वच्छता पर विशेष रुप से ध्यान देने पर बल दिया तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने स्कूलों में ओर भी अधिक सुविधाएं देने का भी आश्वासन दिया, विधायक संजय गुप्ता ने श्री फाउंडेशन ट्रस्ट इकाई - श्री सीमेंट लिमिटेड की भूरी भूरी प्रशंसा की, और समाज के हर वर्ग में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण में विशेष तौर पर समाज में योगदान दे रहा है, उन्होंने कहा यदि अन्य संस्थाएं भी इस तरह का सहयोग दें तो समाज की बेहतरी को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने श्री फाउंडेशन ट्रस्ट को इसी तरह आगे भी समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सहयोग देते रहने को कहा, इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि एक ही दिन में 5 सरकारी स्कूलों के सैकड़ो छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित कर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाया, इस मौके पर पवन प्रधान ग्राम पंचायत अकबरपुर-ऊद , प्रवेश ग्राम पंचायत नगला खिताब भी मौजूद रहे तथा उन्होंने समस्त ग्राम वासियों की ओर से श्री फाउंडेशन ट्रस्ट तथा विधायक संजय गुप्ता का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया, स्कूल प्रशासन ने भी विधायक तथा श्री फाउंडेशन ट्रस्ट का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रयासों से आज सरकारी स्कूलों का स्तर प्राइवेट विद्यालयों से भी अच्छा हुआ है तथा गांव के अधिकतर बच्चे अब यहां पढ़ना पसंद कर रहे हैं, वहीं महाप्रबंधक आलोक मोरलिया ने इस मौके पर कहा कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है तथा हम आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे, उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया कि रेलवे स्टेशन लक्सर में 3 सीटर लगभग 20 बेंच दी जाएंगी, ताकि रेलवे स्टेशन का सौंदर्य करण हो, इसके अलावा सभी स्कूलों में पेंटिंग भी कराई जाएगी, जिसमें तरह-तरह की जानकारी बच्चों को प्रदान की जा सके तथा नारी सशक्तिकरण में गांव में सिलाई सेंटर, ब्यूटीशियन के कोर्स चलाए जा रहे हैं तथा इसके अलावा बीपीएल परिवार की गरीब कन्याओं को भी आर्थिक मदद भी जा रही है और अब तक हमने 20 परिवारों को इस तरह की आर्थिक मदद दी है, इस मौके पर समाज सेवा विभाग के अश्वनी शर्मा, राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours