हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के बहादुरपुर जट गांव के पंचायती भवन में जड़ी बूटी कृषिकरण एवं वृक्षारोपण प्रशिक्षण कार्यक्रम पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यान विभाग से आए हुए अधिकारियों ने किसानों को फल और सब्जी उगाने की विधियों के बारे में विस्तार से बताया।  उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार के द्वारा सर्पगंधा, आंवला, चंदन, आदि की खेती के लिए सरकार के द्वारा मुफ्त पौधों का वितरण किया जाएगा और उसके द्वारा उत्पादित फलों को भी सरकार द्वारा ही लिया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विकास कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सरकार के द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिससे किसानों को सीधा सीधा लाभ मिल सके। फल और सब्जी उगाने से छोटे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आये सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर चौधरी सत्य कुमार, जुल्फिकार अली, चद किरण सिंह, सोहनवीरपाल, संजय यादव, योगेंद्र कुमार, कालूराम, संजय चौहान, योगेश प्रजापति, मनोज चौहान के अतिरिक्त बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours