हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर के मौहल्ला कस्साबान में स्थित एम नजर अजीजिया स्कूल ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें स्कूल में अध्ययनरत बच्चों द्वारा दौड, कूद, चम्मच में नींबू रखकर चलना, गोल घेरे में रखें कपड़े को सबसे पहले उठाना, नृत्य आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता कार्यक्रम में सदर हाजी चौधरी अतीक, जावेद कुरैशी, अरशद कुरैशी, मनव्वर, शाहनूर, दानिश, इकबाल, तौफीक आदि उपस्थित रहे, स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रबंधक समाजसेवी नवाब भारती, प्रधानाध्यापक सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार, स्कूल अध्यापिका अर्चना कश्यप, सबिया, शबा द्वारा कराया गया था, खेल प्रतियोगिता समाप्ति के पश्चात बच्चों की हौसला अफजाई के लिए पाई की बोतल, पेंसिल बोक्स से पुरुस्कृत किये गये, तथा बिस्कुट, टोफी आदि सभी बच्चों को बांटी गई है, आपको बताते चलें कि एम नजर अजीजिया स्कूल ज्वालापुर में गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु स्थापित किया है, उक्त स्कूल लगातार गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान कराता चला आ रहा है, लेकिन स्कूल लगातार सरकारी सहायता से वंचित चला आ रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours