हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मां गंगा जागृति सेवादल का 103 वां स्वच्छता अभियान ओम पुल डाम कोठी पर चलाया गया। जिसमें विभिन्न नए स्वयंसेवीयो ने हिस्सा लिया, कावड़ मेला संपन्न होने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी में उतरकर रेलिंगो में फंसे कपड़े पॉलिथीन एवं पूजा का इत्यादि सामान बाहर निकाला एवं वहां पर मौजूद लोगों को G4 का महत्व बताया तथा जन जागरूकता फैलाने की अपील की। टीम के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की। इसमें लोगों को अभियान में समाज से जुड़े विभिन्न तत्वों की जानकारी दी गई एवं सामान्य ज्ञान प्रश्न का आदान-प्रदान भी किया गया। टीम के अध्यक्ष अजय जोशी एवं महामंत्री अमित मुल्तानिया ने कहा कि सभी लोगों को स्वच्छता को अपना परम धर्म मानना चाहिए एवं अधिक से अधिक लोगों तक जन जागरूकता को जन चेतना के रूप में फैलाना चाहिए। उपाध्यक्ष अनुज अंथवाल एवं कमल ने कहा कि जिस तरह से G4 मां गंगा जागृति सेवा दल द्वारा कार्य किया जा रहा, वह समाज के लिए प्रेरणादाई है एवं सभी लोगों को इसे देखते हुए जागरूक होना चाहिए। अभियान में कमल शर्मा रविंद्र शर्मा, अनुज दिवाकर विरो सोलंकी, एकता, प्रिंस, अमित कश्यप, गौरव, प्रणव, राहुल चौहान, दीपक, शांति, ओमना, प्रिया झा, आदित्य, अंकुश, दीपक, तनेजा, दीपक, आशीष, करण, आयुष, पवन प्रजापति, शांति देवी, राधिका गिरी, अंकित प्रजापति, विशाल आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours