हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व भी है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। वही हरिद्वार धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव का जल अभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ रही, सुबह से ही सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु मंदिरों के बाहर भगवान शिव का जल अभिषेक करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए, तथा नगर में बैण्ड बाजों व सुन्दर झांकियों से सुसज्जित शिव बारात निकाली गई। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया तथा गुरुजनों ने भक्त गणों को भगवान शिव की महिमा से अवगत भी कराया। वही भूपतवाला स्थित कमल दास कुटिया भूपतवाला के गद्दीनशीन महंत ओमप्रकाश शास्त्री महाराज जी ने भक्तों को भगवान शिव की अनेकों लीलाओं से अवगत कराया, तथा भगवान शिव की लीलाओं ने भक्तगणो का मन मोह लिया, उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवलिंग का जल अभिषेक करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है तथा उनकी हर मनोकामना भगवान शिव पूर्ण रूप से पूरी करते हैं, उन्होंने कहा कि भगवान शिव के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के पापों का नाश हो जाता है, जो व्यक्ति एक बार भी सच्चे मन से भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर लेता है, उसको मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। वहीं कमल दास कुटिया पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तगणो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया, बालक राम कश्यप (मैनपुरी) ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारी टीम ने भंडारे का आयोजन किया है, यह आयोजन 12 वर्ष से किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि महंत ओमप्रकाश शास्त्री महाराज जी के आशीर्वाद से यह शुभ कार्य किया जाता है, जिसे लगातार आगे भी किया जाता रहेगा। इस अवसर पर राजकुमार पूर्व ब्लाक प्रमुख, देवकुमार सिंह, हरि शंकर गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, ईश्वर दयाल दीक्षित, सत्येंद्र सिंह, देव कुमार सिंह, रानी आदि भक्तगण मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours