(गगन शर्मा) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अपराध एवं कानून व्यवस्था के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन इस्माइल व ऑपरेशन शव शिनाख्त अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम हरिद्वार द्वारा लगातार लावारिस बच्चों को उनके प्रियजनों से मिलाने का महान कार्य कर रही है, किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु योग्य, ईमानदार, मेहनती और जुझारू परवर्ती के सदस्यों की जरूरत होती है, जिसके बलबूते ही किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती हैं, इसी का परिणाम हैं कि इस टीम के सदस्यों ने 25 जनवरी को हर की पैड़ी क्षेत्र में 3 बालक लावारिस अवस्था में देखे थे, जिसके बाद टीम उन बच्चों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर राजकीय बाल ग्रह रोशनाबाद में दाखिल किया गया था, तत्पश्चात टीम के द्वारा तीनों बच्चों की काउंसलिंग कर उनके द्वारा बताए गए पतो पर टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार प्रयास किया गया, जिसके फलस्वरूप तीनों बच्चों के घर का पता लगाया गया। इनमें से दो बच्चों के परिजन 27 जनवरी को हरिद्वार आकर ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम से मिले, टीम द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष उन लावारिस पाये बच्चों को उनके परिजनो के सुपुर्द करवाए गए, 12 वर्षीय बालक प्रवीण महतो पुत्र विजय महतो निवासी ग्राम तीन पहाड़, थाना राज महल, साहिबगंज, झारखंड को उसकी मौसी लेने आई थी। टीम द्वारा बालक को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया, बालक की मौसी बहुत ही गरीब है तथा जिसकी बेटी को ठंड लगने के कारण तबीयत भी खराब हो गई थी, टीम के सदस्य कांस्टेबल देवेंद्र ने उसके बच्चे को डॉक्टर को दिखाकर दवाई दिलवाई, मानवतावादी दृष्टिकोण रखते हुए उक्त महिला रेनू को ठंड से बचाने हेतु उसके बच्चों के लिये कपड़े व कंबल भी दिए गए, दूसरे बालक आदित्य चौधरी जिसकी उम्र 13 वर्ष पुत्र सूरजपाल निवासी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, कुर्सी गांव, गुप्ता मार्केट, मुरादनगर, गाजियाबाद को भी बाल कल्याण समिति के आदेश से बालक को उसकी मां बबीता देवी के सुपुर्द किया गया, दोनों ही बालक के परिजन अपने बच्चों से मिलकर काफी भावुक हो गए, भावुक मन से ऑपरेशन स्माइल टीम के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम की सूझबूझ से ही आज अपने बच्चों से मिल पाए हैं उन्होंने उन अधिकारियों का भी धन्यवाद किया जिनके द्वारा गुमशुदा को ढूंढने का यह अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा सकुशल दोनों के परिवार वालों को बस में बिठाया गया, इस कार्यवाही में ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम हरिद्वार से उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह महिला कांस्टेबल निर्मला शमिल रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: ऑपरेशन इस्माइल टीम ने लावारिस अवस्था में पाए गए तीन बच्चों को किया परिजनों के सुपुर्द
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours