हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर समागमी वर्ल्ड एग्रो ग्रुप की ओर से लक्सर में जैविक खेती जागरूकता हेतु किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, समारोह के दौरान जैविक खेती को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए किसानों को सम्मानित किया गया।
                           देखें वीडियो
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत ने कहा कि खानपान में आ रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पढ़ रहा है। रासायनिक खाद व कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से फल सब्जियां अनाज आदि में विषैले तत्वों की मात्रा बढ़ गई है इससे बचाव के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
देखें वीडियो: राकेश राजपूत किसान आयोग अध्यक्ष
उन्होंने किसानों की अधिक आय के के लिए सह फसली खेती करने का सुझाव दिया कार्यक्रम में गन्ना समिति अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नागर ज्वालापुर समिति अध्यक्ष विदेश चौहान नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग समागमी वर्ल्ड एग्रो ग्रुप से आए।
        देखें वीडियो: अश्वनी कुमार संयोजक
संयोजक अश्वनी कुमार आदि ने भी किसानों को मिट्टी की उर्वरक शक्ति को नष्ट होने से बचाने तथा जैविक खेती के उपायों की जानकारी दी, कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती व जैविक खाद के लिए किसानों को जागरूक करने उपहार दिए साथ ही महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours