हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रूड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जो आरोपियों ने एक खण्डहर में छिपा रखी थी। जहां से आरोपी मोटरसाइकिलो को ठिकाने सिर लगाने का काम करते थे। आपको बता दें कि रुड़की गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश अनुसार क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया था, गठित टीम द्वारा मंगलवार देर रात सालियर चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को तीन युवक दो मोटरसाइकिलो पर आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
लेकिन तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिसमें एक युवक मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन अन्य दो युवकों को पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए पकड़ लिया। जिनसे भागने का कारण और मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गऐ, लेकिन दोनों पकड़े गए युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और मोटरसाइकिल के कागज भी नहीं दिखा पाए। युवकों से कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात कही, और उनकी बताई गई अन्य 14 मोटरसाइकिल जो कि एक खण्डहर मकान में छिपाई थी वह भी बरामद की गई, पुलिस टीम में एस आई नितेश शर्मा, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल रणवीर मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours