हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर के करणपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज सीएचसी लक्सर में चल रहा है आपको बताते चलें कि करणपुर गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गए एक युवक को गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया, इसकी सूचना जब परिजनों को लगी तो परिजन भी मौके पर पहुंचे वहां पहले से ही घात लगाए लोग बैठे थे जिन्होंने गांव के ही दूसरे पक्षों पर लाठी डंडे सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
      देखें वीडियो: लक्सर सीओ अविनाश वर्मा
इस बाबत जब लक्सर सीओ अविनाश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खानपुर के करणपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसकी जांच की जा रही है जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours