हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित कश्यप) हरिद्वार। आज मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा का जन्मदिन उत्तराखंड के जिले के हरिद्वार धर्मनगरी में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव व सचिव पुष्पेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने मिकर हरिद्वार कार्यालय में हर्ष उल्लास के साथ व केक काटकर, गरीबों में गर्म कपड़े बांट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा का जन्म दिन मनाया, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा कर जन्मदिन के अवसर पर माँ गंगा मैया में दूध चढ़ाकर उनकी लम्बी आयु की कामना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा
पीयूष जाटव ने कहा कि मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा एक ईमानदार, लगनशील, कर्मठ व सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते है, और वह ईमानदारी से अपना कार्य करते है, जिसके चलते वह हर जगह चर्चित रहते हैं, वही सचिव पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा गरीबों के लिए एक मसीहा बने हुए हैं और वह अपना हर कार्य ईमानदारी से निभाते हैं, और वह गरीबों लोगो के लिए हमेशा खड़े रहते है, और आज हरिद्वार धर्मनगरी मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली (रजि०) के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा का जन्मदिन मनाया गया है, इस अवसर पर अमित रस्तोगी, प्रमोद कुमार, गगन सेठी, हर्ष कुमार, शुभम, मनीष लखानी, विनय, सोनू लाला, अंकित जाटव, नीरज शर्मा, विक्की व अमन कुमार आदि उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours