हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाने में तैनात कांस्टेबल महेंद्र तोमर और कांस्टेबल मुकेश नेगी को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मोहल्ला कुमार गढ़ा में किसी व्यक्ति द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है अगर जल्दी करें तो व्यक्ति पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर बिना किसी देरी किए मुखबिर द्वारा बताई जगह पर पहुंच कर देखा तो राजू पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मोहल्ला कुमार गढ़ा थाना कनखल हरिद्वार अवैध शराब की बिक्री कर रहा था जिसके पास से 44 पव्वे देशी शराब पिकनिक मारका नाजायज बरामद होने पर अभियुक्त राजू के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 3 / 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है कार्रवाई के बाद अभियुक्त को मान्य न्यायालय में पेश किया जा रहा है आपको बता दें कि अभियुक्त राजू पूर्व में भी शराब की बिक्री के संबंध में अनेकों बार जेल जा चुका है तथा उक्त के विरुद्ध थाना कनखल पुलिस द्वारा गुंडा अधिनियम की कार्यवाही भी की गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours