हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) हरिद्वार। रुड़की सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों के साथ आए दिन लगने वाले जाम के संबंध में व्यापारियों द्वारा किए गए  अतिक्रमण को शीघ्र हटाने हेतु थाना कार्यालय में मीटिंग ली गई, मीटिंग में व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने एवं आए दिन लगने वाले जाम के संबंध में सुझाव लिए गए, साथ ही स्थानीय व्यापारियों को बताया गया कि आप अपने स्तर से अतिक्रमण हटवाये ताकि रोज-रोज मुख्य मार्ग पर जाम ना लग पाए, अतिक्रमण हटाने की दशा में वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करने के उपरांत संबंधित व्यापारी को नोटिस दिया जाएगा, फिर भी यदि कोई व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाता है तो पुलिस द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। मीटिंग में सिविल लाइन पार्षद विनोद कुमार, व्यापारी परवीन मेंदीरत्ता, सुभाष चरण, राजीव चौहान, सौरभ गोयल, संजय गर्ग, प्रमोद चौहान आदि अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours