हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत चौहान द्वारा पुलिस मैदान गोपेश्वर में गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड की सलामी ली गई, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया द्वार ध्वजारोहण किया गया, पुलिस परेड की प्रथम कमान आशीष भारद्वाज सीओ चमोली, द्वितीय कमान एसआई दिगम्बर उनियाल, तृतीय कमान एसआई संजय रौथाण पुलिस लाईन द्वारा संभाली गयी, मुख्य परेड में जनपद चमोली की यातायात पुलिस, महिला पुलिस, नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, निर्भीक पुलिस यूनिट चमोली, एनसीसी की टुकडियों एवं डॉग स्क्वाड टीम, फायर सर्विस, निर्भीक पुलिस यूनिट ने मोटर साइकिल द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें महिला पुलिस की प्लाटून को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार दिया गया, तत्पश्चात सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी झाँकियो का प्रदर्शन एवं जनपद के विभिन्न स्कूलों द्वारा गणतंत्र दिवस से सम्बन्धित रंगारंग एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, वर्ष 2019 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों एसआई कुलदीप कांडपाल, एसआई नवीन चौहान को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, पुलिस मैदान में लगभग 3500 लोगों ने गणतंत्र दिवस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours