हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रतिष्ठित चैनल एवं पत्रिका ट्रू मीडिया के तत्वावधान में चकलेश्वर पिलानिया एवं विक्रमादित्य सागवान द्वारा लिखित पुस्तक 'विशेष शिक्षा में दर्शनशास्त्र की उपयोगिता' पुस्तक का भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजन साहिबाबाद स्थिति ट्रू मीडिया स्टूडियो में हुआ, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग़ज़लकार हेमंत कुमार शर्मा 'दिल', मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार मिश्र 'तूफान' (साहिबाबाद के सर्कल ऑफिसर, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं वरिष्ठ ग़ज़लकार), विशिष्ट अतिथि चकलेश्वर पिलानिया, विक्रमादित्य सांगवान, डॉ चेतन आनंद एवं ओमप्रकाश प्रजापति रहे। इस कार्यक्रम का मनमोहक मंच संचालन कवयित्री सोनिया शर्मा ने किया, सभी मंचासीन अतिथियों को ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने स्मृति चिन्ह, शॉल, पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर दिल्ली, एनसीआर से आए 35 से अधिक कवि-कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। काव्य पाठ करने आए बबली सिन्हा, डॉ. इंदु कुमार शर्मा, राजेश वर्मा, वीरसिंह हरित, डॉ मनोज कामदेव, विष्णुदत्त शर्मा, गोपाल गुप्ता 'गोपाल', राजीव सक्सेना 'विकल', सूक्ष्मलता महाजन, राजेंद्र महाजन, अनीता, शिवकुमार, हेमंत कुमार शर्मा 'दिल', डॉ नरेश सांगवान, सोनिया शर्मा, रंजीत शर्मा, वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार गिरि, डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र, उमा शर्मा, गीतांजलि अरोड़ा, पारो चौधरी, भूपेंद्र राघव, पुष्पलता सिंह, चंचल वशिष्ठ, वी.एस. जयसवाल, अनीता पिलानिया, रीता जयहिंद, स्नेहलता भारती, कुमुद अनुजन्य रही। ट्रू मीडिया के सीईओ ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी कवि- कवयित्रियों को पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर चेतन आनंद, डॉक्टर राकेश कुमार मिश्र 'तूफान'(साहिबाबाद के सर्कल ऑफिसर उत्तर प्रदेश पुलिस ) एवं हेमंत कुमार शर्मा 'दिल' ने अपना काव्यपाठ कर सभी का मन मोह लिया तथा पुस्तक पर अपने विचार रख वाहवाही लूटी तथा ट्रू मीडिया द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किये जा रहे अनुपम एवं उल्लेखनीय कार्यो की भूरी -भूरी प्रशंसा की। आखिर में ट्रू मीडिया के सीईओ श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी आये हुए आंगतुकों का आभार व्यक्त किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours