हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आपको बता दें अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर मेन बाजार गोवर्धनपुर रोड सिमली मोहल्ला हरिद्वार रोड सुल्तानपुर कस्बे और लकसर नगर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए जनता से अपील की साथ ही माहौल खराब करने वालों के खिलाफ विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी किसी भी हालात में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा,

देखें वीडियो: अविनाश वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर

इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही पूरे लक्सर क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है और सकताई से कानून का पालन किया जा रहा है सभी लोगों से आग्रह किया गया है सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला हो आप उसका सम्मान करें और आपसी भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश ना करें इसलिए पूरे लक्सर नगर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours