हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहात क्षेत्र में कोतवाली मंगलौर के अंतर्गत नारसन बॉर्डर का भ्रमण किया, जिसमें बॉर्डर पर तैनात पुलिस के नौ जवानों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहां गया कि बॉर्डर पर सतर्कता के साथ अपने फर्ज को अंजाम दे, बॉर्डर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनो को चेक किया जाए, चेकिंग के बिना कोई भी वाहन बॉर्डर से निकल ना पाए, उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस बॉर्डर पोस्टो पर संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहनों पर अपनी पैनी नजर रखें और लगातार उनकी चेकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय भी चेक पोस्टों से गुजरने वाले वाहनों के कागजात चेक किए गए, साथ ही संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों की फोटो, वीडियोग्राफी व उनके संबंध में जानकारी ली जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours