हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें जनता को शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए, फ्लैग मार्च कोतवाली से घास मंडी, सराफा बाजार, जामा मस्जिद, मंडी का कुआं, कड़च, पीठ बाजार व कस्साबान पुलिया होते हुए ज्वालापुर कोतवाली पर समाप्त हुआ। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहां की जो लोग शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। उन लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही भाईचारे के साथ मिलजुल कर रहने का आग्रह भी पुलिस द्वारा किया गया। इस अवसर पर आला अधिकारियों सहित पुलिस बल के नौजवान मुस्तैद रहे। आपको बता दें कि अयोध्या जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है संवैधानिक पीठ के फैसले के बाद राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया है फैसले को लेकर जिले भर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही, कोतवाली और थानों को सेक्टरों में बांटा गया, जिससे कोई अप्रिय घटना ना कर सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours