हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ज़ाकिर गौड़) बुग्गावाला। भगवानपुर जनपद हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गोमतीपुरा गांव में दिल दहला देने वाली हत्या ने सभी को चोंका कर दिया है बुधवार की रात अमित पुत्र सेवाराम ने अपनी पत्नी सुशीला की किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग के शक में हत्या कर दी। हत्या का पता तब लगा जब ब्रहस्पतिवार सुबह घर के अन्य सदस्यों ने कमरे का दरवाजा खोला और सुशील को नासुध हालत में देखा। परिजनों ने आनन फानन में हत्या की सुचना थाना बुग्गावाला पुलिस को दी।
देखें वीडियो: बुग्गावाला थानाध्यक्ष कमल मोहन भंड़ारी

मौके पर पहुची बुग्गावाला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमस्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपी अमित पुत्र सेवाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष बुग्गावाला कमल मोहन भंडारी ने बताया की अमित पुत्र सेवाराम ने अपनी पत्नी के पेट को चाकू से रौंद कर उसकी हत्या कर दी है। शव को पोस्टमास्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours