हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहदम ब्यूरो) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में डेंगू ने पैर पसार रखे हैं ग्रामीण  त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग कुंभकरण की नींद सो रहा है बसेड़ी खादर गांव में लगभग 50 डेंगू के मरीज हैं ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बनी लेब ग्रामीणों से मनमाने पैसे वसूल रही है गरीब आदमी अपना इलाज कराने में असमर्थ है इसी के कारण ग्रामीण अपनी जान गवा रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने आज तक उनकी कोई सुध नहीं ली, उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन डेंगू पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही फेल हैं ऐसा लगता है जैसे स्वास्थ्य विभाग को आमजन से कोई सरोकार नहीं रह गया है गांव में किसी भी तरह की दवाई छिड़काव आदि या कैंप लगाकर मरीजों का हालचाल नहीं जाना जा रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है इस बाबत डॉक्टर अनिल वर्मा लक्सर से बात करनी चाहिए तो उन्होंने मीडिया का फोन तक उठाना गवारा नहीं समझा, लक्सर खानपुर सुल्तानपुर आदि गांव में डेंगू ने अपने पैर पूरी तरह से पसार लिए हैं और वहां के लैब वाले मरीजों को गलत रिपोर्ट दे रहे हैं कभी प्लेटलेट्स ज्यादा तो कभी कम बता कर उनसे मनमाने पैसे वसूल कर रहे हैं बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग कोई भी संज्ञान लेने को तैयार नहीं है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठना लाजिम है जब लक्सर सीएससी पर एक मरीज पहुंचा और उससे बात की गई तो उसने कहा कि 2 दिन से लगातार चक्कर काट रहा हूं लेकिन यहां पर डॉक्टर नहीं मिलते उन्हें 2 दिन से काफी तेज बुखार है और वह सदमे में है अब आप अंदाजा लगा सकते हैं की दवाई की बात तो दूर है लेकिन मरीजों को लक्सर सिविल अस्पताल पर डॉक्टर ही नहीं मिल पा रहे हैं अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग कब लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई कर पाएगा या नहीं यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है कि प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर मिलकर लैब वालों से सेटिंग कर मरीजों को बरगलाने का काम कर रहे हैं सिमली बसेड़ी खादर लक्सर  खानपुर अकोढा गांव दरगाहपुर में एक एक घर में कई कई डेंगू के मरीज हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं है वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि  यदी पूरी तहसील के गांंवो की बात की जाए तो लगभग हजारों लोगों को डेंगू है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours