हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक से पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में मिला एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को प्रधानमंत्री सोसाइटी म्यूजियम का सदस्य मनोनीत होने पर बधाई दी। वही देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूर रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारी दैनिक मजदूरी के राजमिस्त्रविनिर्माण मजदूर बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में भारत सरकार के संरक्षण में मुफ्त शिक्षा दिए जाने की मांग को दोहराया, प्रतिनिधि मंडल ने यह भी मांग की जिस प्रकार से भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयु ष्मान योजना चलाई जा रही है उसी की तर्ज पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बच्चों की शिक्षा की गारंटी व अलग से शिक्षा का बोर्ड गठित कर उनके बच्चों को सामाजिक रूप से उत्थान करने के लिए देश के सभी निजी क्षेत्रों के स्कूलों में मुफ्त शिक्षा व मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की जाए ताकि भारत सरकार का नारा पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया पूर्ण रूप से पूरा हो सके, इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (नासवी) के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद सिंह ने कहा भारत सरकार द्वारा रोजगार की गारंटी के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन को क्रियान्वित करते हुए राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम लागू करने के लिए देश के सभी राज्यों को शहरी समृद्धि कार्यक्रम के तहत निर्देशित किया जा चुका है, लेकिन रेडी पटरी का (स्ट्रीट वेंडर्स) शिक्षा के अभाव होने के कारण पूर्ण रूप से इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहा है, इसीलिए भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक से हमारी मांग है, कि असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी वालों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बढ़ाई जानी चाहिए ताकि देश की भागीदारी में रेडी पटरी के परिवार वाले बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें, कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष (स्ट्रीट वेंडर्स) नेता संजय चोपड़ा ने कहा भारत सरकार के संरक्षण में सर्व शिक्षा अभियान तो चलाए जा रहे है, लेकिन सरकारी स्कूलों के रख-रखाव व उनके आचरण के कारण गरीब मजदूर अपने बच्चों को शिक्षा अर्जित कराने में नाकाम रहते है, इसीलिए भारत सरकार द्वारा जिस प्रकार राज्य सरकारों के सहयोग से स्वास्थ्य के प्रति गारंटी के साथ आयुष्मान योजना चलाई जा रही है, उसी की तर्ज पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों बच्चों को देश के शहरी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में निजी स्कूलों कोचिंग सेंटरों के माध्यम से मुफ्त शिक्षा का संरक्षण देना होगा, नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया(नासवी)के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन, विकास मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने आश्वासित करते हुए कहा शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार गंभीरता के साथ आगे बढ़ रही है, नई शिक्षा नीति में एक नए बदलाव के साथ हाईटेक शिक्षा व अन्य मुद्दों पर गहन से विचार किया जा रहा है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व गुरु बनाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ सभी का विकास हो सके इसके लिए हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours