हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। मेला अधिकारी दीपक रावत आज लक्सर पहुंचे और उन्होंने रोडवेज बनाए जाने वाली भूमि का भी निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर अंदर हम भूमि की पूरी तरह से नापतोल कर लेंगे और उसके 6 महीने के बाद यहां पर स्थाई रोडवेज बस स्टेंड बना दिया जाएगा इसी के साथ ही उन्होंने लक्सर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
देखें वीडियो: किया निरीक्षण
जिससे कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े रेलवे ओवरब्रिज के पास और सब्जी मंडी के पास पड़ी खाली जमीन का भी निरीक्षण कर एक विकल्प रखा गया है, कि श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए यहां से भी रास्ता बनाया जा सकता है, वहीं उन्होंने बसेड़ी रोड का भी निरीक्षण किया एक विकल्प वहा भी रखा गया है, कि इधर से भी मुख्य रास्ता बनाया जा सकता है,
देखें वीडियो: दीपक रावत कुंभ मेला अधिकारी
उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की जितनी भी टूटी-फूटी सड़कें हैं सभी का निरीक्षण कर लिया गया है, और कुंभ मेले से पहले पहले सभी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिससे कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े वही मौके पर पहुंचे।
देखें वीडियो: संजय गुप्ता भाजपा विधायक
भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जो सरकार को अंडरपास बनाने का प्रस्ताव भेजा था उस पर भी सरकार ने मुहर लगा दी है और बहुत जल्द क्षेत्रवासियों को अंडरपास का लाभ मिलेगा लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल पाएगा क्योंकि इससे पहले भी कई बार घोषणा हो चुकी है यहां तक कि कांग्रेस सरकार में अंडर पास बनाने के लिए पैसे भी स्वीकृत हो चुका था जो वापस जा चुका है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours