(इमरान देशभक्त) रुड़की। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी गौरव गोयल ने मेयर पद के लिए विभिन्न क्षेत्रों का जनसंपर्क कर जनता से वोट देने की अपील की। नगर निगम के नए क्षेत्र शेरपुर एवं माजरा आदि में गौरव गोयल ने घर- घर जाकर लोगों से नगर के विकास के नाम पर वोट मांगे तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गौरव गोयल का क्षेत्र में अनेक लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। गौरव गोयल ने कहा कि उन्होंने बिना भेदभाव के लंबे समय तक नगर के जनता की सेवा की है तथा उन्हें सेवा का बदला जनता उन्हें मेयर के रूप में देगी।उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह जनता की उम्मीदों पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे एवं नगर की जनता के सहयोग के लिए वह दिन-रात उनके हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर की जनता लंबे समय से अनेक समस्याओं का सामना कर रही है, जिसका समाधान उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर जनसंपर्क करने वालों में जगपाल सिंह प्रधान, अंकित तेजान, आलोक सैनी, मांगेराम, प्रमोद सैनी, शिबू कुमार, रविंद्र सैनी, शुभम, हंस कुमार आहूजा, विशाल सैनी, गुरुचरण पाचा, तिलकराज, मयंक त्यागी, ऋषभ वर्मा, पियूष जैन, शुभम चौधरी, विनीत पुरी, शिवम् गोयल,राजीव गर्ग, बिभोर अग्रवाल, उमेश प्रधान, रवि गर्ग, मनोज कश्यप व परवीन मित्तल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Home
रुड़की
मेयर पद प्रत्याशी गौरव गोयल घर-घर जाकर नगर के विकास के नाम पर मांगे वोट, जनता ने अपना पूरा सहयोग देने का दिया आश्वासन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours