हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राहुल गांधी एक्शन फोर्स के कार्यकर्ताओं ने रानीपुर मोड़ पर केंद्र सरकार के विरुद्ध जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया, उन्होंने कहां की केंद्र सरकार की नीति जनता से लेकर व्यापारियों तक भारी पड़ रही है जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर हो रही है तो वही व्यापारी भी केंद्र सरकार की कूट नीतियों के कारण हताश दिखाई दे रहें हैं, लगातार व्यापार का स्तर भी गिरता जा रहा है उन्होंने कहा कि लगातार केंद्र सरकार की नीतियों के कारण नौजवान बेरोजगार की कतार पर खड़े हैं आए दिन उद्योग बंद हो रहें हैं नौजवान सड़कों पर आने को मजबूर है घरों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है, उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों से देश को अंधकार की ओर ले जा रही है जिससे देश की जनता बढ़ती बेरोजगारी, निजीकरण, महंगाई, स्कूलों में बच्चों की बढ़ती हुई फीस से परेशान है। इस अवसर पर जुनैद अहमद, समीर खान, राजेंद्र सिंह चौहान, विशाल विरनौई, आर्यन राठौड़, आर्यन राठौड़, योगेश कुमार, दीपक कश्यप, सुमित भाटिया, विकास, जयप्रकाश, दीपक कटारिया, गौरव शर्मा, वसीम सलमानी, दीपक टंडन, अमित रस्तोगी, अरुण कुमार, दीपक भटनागर, संदीप वर्मा, अश्वनी, गौरव सिंह, माटू खान, मुनेश, पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours