हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। आज बाल दिवस के मौके पर इनर व्हील क्लब हरिद्वार ने सीसीआर में अपने गोद लिए स्कूल में बच्चो का एक डेंटल चेकअप कैंप लगाया, जहा 60 बच्चो के दांतों की जाँच करायी गयी, डॉक्टर साक्षी बुद्धि राजा द्वारा किया गया, बच्चों को एक-एक डेंटल की कीट भी वितरित कि गयी, दांतों की रोज सफाई कैसे करनी है, ये भी डॉक्टर साक्षी ने डेमो करके बच्चों को बताया, क्लब की अध्यक्षा विनीता गोनियाल ने बच्चो को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व० जवाहर लाल नेहरू के बारे में बताया और कहा कि चाचा नेहरु बच्चो को बहुत प्यार करते थे, इसलिए उनके जन्मदिन के दिन ही बाल दिवस मनाया जाता है, सचिव मोनिका अरोरा ने बच्चो को पुराने सारे वह खेल खिलाए जो बचे पहले टीवी मोबाइल के ना होने से खेलते थे,
जैसे नींबू रेस, घोड़ा बादाम खेल, पकड़म पकड़ाई, बच्चो ने खूब डांस भी किया और खेल में जीते हुए बच्चो को क्लब की अध्यक्षा ने किताब और स्टेशनरी देकर पुरुस्कृत किया, सभी बच्चो को एक स्नैक पार्टी भी दी गई जिसमे उन्हें घर से बना केक, बर्गर, चॉकलेट और जूस दिया गया, बच्चे क्लब के सभी सदस्यो को अपने साथ घुलता मिलता देखकर तथा उनके साथ समय बिताकर बड़े खुश थे, क्लब के सभी सदस्यो ने इन गरीब बच्चो को ठंड में पहनने के लिए गर्म कपड़े, जूते खिलौने भी वितरित किए, इस आयोजन में क्लब से गीता गोनियाल, विभा गर्ग, प्रीति गुप्ता, चारु बेहल, नीलम नंकानी, अनु जैन,नितुगिरी, सीमा गुप्ता, कनुप्रिया मिश्रा आदि उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours