हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के 3 छात्र और 3 छात्राएं को राष्ट्रपति के यहाँ से राष्ट्रपति से मिलने का और भ्रमण करने का बुलावा आया है जिसमें 6 बच्चों का चयन हुआ है, और आज सुबह सभी छात्र छात्राएं राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन दिल्ली के लिए रवाना हो गए है, इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक चौधरी जसवीर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है, कि राष्ट्रपति जी ने हमारे स्कूल के 6 बच्चों को उनसे मिलने का अवसर दिया है, उन्होंने कहा कि इन छह बच्चों में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी का सम्मान रखते हुए इन सभी धर्मों के बच्चों को भेजा गया है, उन्होंने कहा कि जो समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां फैल रही है, इससे हम सभी को यह संदेश देना चाहते है, कि आपस में सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए और जो हमारे स्कूल के बच्चों को राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिला है, उसके लिए हम राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते है, यह हमारे लिए और हमारे सभी क्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्य की बात है, उन्होंने यह भी बताया की जब सभी बच्चे राष्ट्रपति से मिलेंगे तो वह उनसे यह भी पूछेंगे कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours