हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कर भला हो भला की टीम ने बुधवार को अपना 12वां चरण के अंतर्गत श्यामपुर कांगडी में स्थित सिद्धस्रोत के जंगलों मे रहने वाले गुजर बस्ती के जरुरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री भेंट की। टीम के सदस्यों ने यह चरण 14 नवम्बर को होने वाले बाल दिवस को समर्पित किया। कर भला हो भला के संस्थापक निखिल भारद्वाज ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वो अपने बच्चों को शिक्षित करने पर अवश्य ध्यान दे। क्योकि शिक्षा ही किसी भी इंसान को फर्श से अर्श पर ले जाने में सहायक होती है। इस कार्यक्रम में निखिल भारद्वाज, तरुण चौधरी, विवेक कौशिक, रजत त्रिपाठी, निकुंज शर्मा, आदित्य प्रजापति, प्रणव, अभय कौशिक, आयुष, करण भारद्वाज, अमल वर्मा, राजू शर्मा, अश्वनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours