हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नरेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी हल्दापानी गोपेश्वर चमोली ने थाने आकर तहरीर दी कि जेम्स एकेडमी हल्दापानी से मेरी बाईक नं. UK08 4013 लाल कलर की किसी ने चोरी कर ली है उक्त तहरीर पर थाना में मु.अ.सं.40/19 धारा 379 भादवि. बनाम अज्ञात पंजीकृत कर तुरंत सभी थाना चौकियों, बैरियरों को सूचित कर थानाध्यक्ष द्वारा टीम गठित कर चौकी पठियालधार पर बैरियर लगाकर चैकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान साहिल पुत्र आसीम निवासी गैर पो. टंगसा थाना गोपेश्वर चमोली से चोरी की बाईक बरामद कर अभियुक्तत को गिरफ्तार किया गया हैै। पुलिस टीम थानाध्यक्ष श्री चित्रगुप्त, कानि.95ना.पु पुष्कर सिंह, कानि.154 ना.पु. उत्तम सिंह, कानि.18 ना.पु.प्रविन्द्र सिंह मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours