हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल हरिद्वार ने आयुर्वेदिक कॉलेजों में फीस वृद्धि मामले में राज्य सरकार के आदेश के बाद भी पतंजलि आयुर्वेद के कुलपति आचार्य बालकृष्ण के द्वारा छात्रों के साथ मार पिटाई, वदसलुकी ओर फीस वृद्धि को वापस ना लेने की बात कर हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना के विरोध में शंखनाद कर आंदोलन किया गया, कनखल दादू बाग पुलिया पर स्वामी रामदेव के आश्रम के बाहर किए प्रदर्शन में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ब्लॉक अध्यक्ष कनखल शुभम् अग्रवाल ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण का कार्य खुलेआम गुंडागर्दी है और प्रदेश सरकार व हाई कोर्ट की भी अवहेलना है। प्रदेश सरकार को तत्काल इस पर कार्यवाही करनी चाहिए। पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर और युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि फीस वृद्धि को वापस ना लेने की बात कर आचार्य बालकृष्ण अनावश्यक तनाव पैदा करने का कार्य कर रहे है ओर यदि उनका यही नजरिया रहा तो कांग्रेस उनके व पूरे संस्थान के खिलाफ निर्णायक आंदोलन शुरू करेगी, उन्होंने कहा कि रामदेव और बालकृष्ण खुद को सबसे ऊपर समझने की भूल ना करे। निशा शर्मा उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस व वरिष्ठ नेता सुंदर मनवाल ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने  छात्रों की ही नहीं अभिभावकों की मांगों पर छात्रों के साथ की गई मार पिटाई से हरिद्वार की छवि धूमिल की है। पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने पतंजलि प्रबंधन के साथ मिलकर छात्रों पर दबाव बनाकर माफी दिलवाई, परन्तु कांग्रेस इस मामले को इस तरह रफा दफा नहीं होने देगी। वहीं रामविशाल देव, हर्ष लोधी व राकेश कुमार ने कहा कि बीजेपी और पतंजलि की मिली भगत अब नहीं चलेगी, इसका भंडाफोड़ के लिए अगर कांग्रेस को लंबा संघर्ष भी करना पड़ा तो किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्चर, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर रवि कश्यप, उदयवीर चौहान पार्षद, सविता सिंह अध्यक्ष महानगर महिला कांग्रेस, हरद्वारी लाल, विपिन पेवल, संदीप अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, सुमिति भाटिया, विशाल राठौर, नवेज अंसारी, सुमित चौधरी, राजेन्द्र बालियान, गोविंद सिंह, वसीम सलमानी, धूम सिंह सैनी, जे पी सिंह, शंकी, अनिल, दीपक, अंशु, प्रेम शर्मा, पंकज, अनुज चौधरी, उमेश कुमार, आर्यन राठौर, भुवन जोशी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours