हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कल कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को हरिद्वार हाईवे की वजह से जो परेशानी हुई उसके लिए सरकार जिम्मेदार है हाईवे निर्माण की सुस्त चाल ओर जगह जगह टूटे हाईवे की वजह से घण्टो जाम में श्रद्धालु फसे रहे श्रद्धालुओ को बस अड्डे तक पोहचने के लिए पैदल ही चलने को मजबूर होना पड़ा एम्बुलेंस से लेकर आम निवासियों को भी हाईवे जाम की वजह से परेशान होना पड़ा जिसका कारण हरिद्वार में सालो से निर्माण हो रहे हाईवे की सुस्त चाल है जिसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, हरिद्वार के सांसद से लेकर प्रदेश की सरकारे जिम्मेदार है और यही हाल रहा तो महाकुंभ से पहले भी ये जानलेवा हाईवे तैयार होना असंभव है जिसका खामियाजा महाकुंभ में श्रद्धालुओं ओर स्थानीय निवासियों को उठाना पड़ेगा क्योकि महाकुंभ से पूर्व हाईवे निर्माण के दावे सिर्फ बैठकों तक ही सीमित है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours