हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। डेंगू से हो रही लगातार मृत्यु पर और राज्य सरकार के द्वारा डेंगू पर नियंत्रण न कर पाने से राज्य आंदोलन कारी अत्याधिक आक्रोशित है, राज्य आंदोलन कारियों ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी०पांडे के नेतृत्व में जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा महामहिम राज्यपाल से अविलंब राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की आक्रोशित राज्य आंदोलनकारी पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में समिति की  चिन्हित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश जैन के नेतृत्व में एकत्र हुए और वहाँ से जुलूस की शक्ल में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे के नेतृत्व में नारे लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा महामहिम राज्यपाल को एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रेषित कर डेंगू को नियंत्रण ना कर रहे हो पढ़ने वाली सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए जे०पी० पांडे ने कहा कि डेंगू से लगातार मृत्यु हो रही है, और सरकार डेंगू पर नियंत्रण पाने में असमर्थ है, और मुख्यमंत्री जी कहते है, कि राज्य में सरकारी आंकड़ों में कहीं भी डेंगू नहीं है पांडे ने कहा कि डेंगू पर मुख्य मंत्री जी का बयान की पैरासि टामोल लो और बुखार ठीक हो जाएगा हास्यस्पद है, प्रदर्शन करने वालों को ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में जे०पी० पांडे सरफा पुरोहित, सुरेंद्र सैनी, राजेश गुप्ता, मोहर सिंह राणा, बलवीर सिंह नेगी, आशीष शैतानी, राधा बिष्ट, धर्मपाल सिंह नेगी, विंध्याचल पाटिल, सतीश जैन, हेमराज सैनी व मंजू लोहानी आदि प्रमुख रूप से थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours