हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड के गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जो कि मिलनसार, सदैव दूसरों के हित के लिए कार्य करने वाले राज्य मंत्री भगतराम कोठारी जी का नाम आज जन-जन की जुबान पर है। यह पहले ऐसे मंत्री हुए जिन्होंने राज्य मंत्री स्तर की अपनी सभी सुविधाएं छोड़ी, ताकि वह पैसा उत्तराखंड के विकास में उपयोग किया जा सके, ऋषिकेश के शहीद स्मारक में राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यह घोषणा की कि एक राज्य आंदोलनकारी होने के नाते अपनी आज तक की सारी पेंशन जो लगभग ₹100000 है वह उत्तराखंड के शहीदों के नाम पर शहीद स्मारक समिति को भेंट करेंगे। राज्य मंत्री ने कहा कि शहीद स्मारक के रख रखाव हेतु एक समिति का गठन होना चाहिए और बैंक में खाता भी समिति के नाम से ही हो।अपनी सारी पेंशन एक चेक के रूप में समिति को देंगे। राज्य मंत्री भगतराम कोठारी जी के इस फैसले से उत्तराखंड के सभी आंदोलनकारी अत्यंत प्रसन्न हुवे है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours