हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। महामना सेवा संस्थान हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में 9 नवंबर 2019 को बजरंग दल हरिद्वार के सक्रिय सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत अमनदीप निर्मल अखाड़ा एकड़ कला द्वारा की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचीन अवधूत मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज रहे। शिविर संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान और डॉक्टर रमेश चंद शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिससे कि जरूरतमंद लोगों को रक्त की पूर्ति की जा सके। जिस प्रकार पिछले कुछ महीनों में डेंगू और अन्य रोगो का प्रकोप बढ़ा है उसे देखते हुवे अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता तेजी से बढ़ी है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुवे यह शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि का स्वागत धर्मेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। शिविर में मुख्य रूप से सह संयोजक रहे जितेंद्र तोमर ने बताया कि इस शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर सहयोग प्रदान किया। इस शिविर में हिंदू-मुस्लिम सभी लोगों ने अपना सहयोग देकर आपसी भाईचारे का सन्देश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुंवर रोहतास जिला संघ चालक आरएसएस हरिद्वार और प्रशिद्ध समाजसेवी विशाल गर्ग रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गजेंद्र कौशिक, बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेजेश्वर, रोहित शास्त्री, हिमांशु सैनी, ललित बजरंगी, सौरभ चौहान, कार्तिक दिवाकर, चंद किरण सिंह चौहान, वीरपाल, प्रमोद कुशवाहा, रविंद्र पंडित आदि रहे। जिला अस्पताल ब्लड बैंक से डॉ विशाल शर्मा और उनकी पूरी टीम रही।
रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में राजन कुमार, अमन कश्यप, आशु कश्यप, कार्तिक, दिवाकर, योगेश प्रजापति, गुरु जी चौहान, रजत चौधरी, अखिलेश कुमार, संजय लांबा, पवन कुमार, मुकेश नेगी, एस के सैनी, शाहनवाज, सानू राठौर, विशाल, राहुल कश्यप, चन्द्र किरण सिंह, शेखर पाल, ऋतिक, निपुण, रक्षित चौहान, यीशु, गोल्डी, टीना, हिमांशु, रजत, विकास, रोहित कुमार, तरुण चौहान, गौरव चौहान, वर्सेस, सतीश शास्त्री, जॉनी कश्यप, पवन कश्यप, जागीर, शिवा चौधरी, नवीन चौधरी, संजय चौहान, जितेंद्र तोमर, शुभम चौधरी, शशांक चौहान, सोमनाथ, अंकुश, संजय आदि ने रक्त दान महादान में भाग लेकर कई रोगियों को जीवनदान दिया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours