हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक खादर क्षेत्र के किसानों को खेतों में भरे पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है धान की फसल पूरी तरह से पक चुकी हैं जिसे किसान पानी में उतर कर काटने को मजबूर है पानी की निकासी ना होने के कारण किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को मेन सड़क पर लाकर झाड़ना पढ़ रहा है वही गांव कासमपुर निवासी किसान मोहम्मद इमरान, नसीम अहमद, हसीन अहमद, मोहम्मद इनाम का कहना है कि लगातार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को पानी की समस्या से अवगत कराया जा रहा हैं।
देखें वीडियो
लेकिन किसी भी प्रशासन अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि ने पानी की समस्या का संज्ञान नहीं लिया है जिस कारण किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही है, उनका कहना है कि केंद्र सरकार किसानों के हितों में योजनाएं चलाकर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है, किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द प्रशासन पानी निकासी की समस्याओं का समाधान करें, जिससे किसानों की बर्बाद होती हुई फसलों को बचाया जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours