हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। जहां एक तरफ सभी लोग आधी नींद पूरी कर चुके थे वही रुड़की निवासी सुनील मेंदीरत्ता रात को 2:30 बजे देहरादून आई०एम०ए ब्लड बैंक पहुंचकर एक अनजान शख्स की जान बचाने के लिए रक्तदान कर रहे थे सुनील मेदीरत्ता से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर उनको एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें देहरादून निवासी शाहजहां जो कि 52 वर्ष के हैं उन को डेंगू हो रखा है और सिनर्जी हॉस्पिटल में एडमिट है एक एसडीपी हैतू डोनर की आवश्यकता है जोकि प्लेटलेट्स डोनेट कर सकें सचिन मेंदीरत्ता ने बिना समय गवाएं रात को 1:00 बजे देहरादून की ओर प्रस्थान किया और आई०एम०ए ब्लड बैंक पहुंचकर एसडीपी के माध्यम से प्लेटलेट्स डोनेट किया सचिन बताते है कि रक्तदान करने से यदि किसी की जान बचती है तो इसमें क्या गलत है इसलिए वह रुड़की से दून रक्तदान करने गए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours