हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। खाद्य विभाग की टीम ने भगत सिंह चौक पर एक दूध बाइक वाले का दूध का सैंपल लिया, सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है, आपको बता दें, कि दीवाली के चलते खाद्य विभाग सतर्क हो गया है, ओर उन्होंने हरिद्वार क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर बाइक में दूध बेचने वाले दूध का सैम्पल लिया है।
क्या है पूरा मामला:
जब हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के समाचार सम्पादक मनीष लखानी ने डी०ओ० राजेन्द्र पाल से इस मामले की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हम भगत सिंह चौक से जा रहे थे, तभी भगत सिंह चौक ओर खड़ा दूधिया अपनी दूध की केन में बर्फ मिला रहा था, जब इस बारे में दूध वाले से पूछताछ की गई तो उसने कुछ नही बताया, जब दूध वाले से पेपर मांगे गए तो उस पर पेपर नही थे, जिसके चलते दूध का सैम्पल लिया गया और जांच के लिए लैब भेजा गया है, अब रिपोर्ट आने पर ही पता लग पाएगा, यदि रिपोर्ट मे खामियां पाई जाती है, तो उक्त दूधिये पर खाद्य सुरक्षा नियमो के तहत कार्यवाही की जायेगी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया दीपावली के मौके पर सभी मिठाइयों की दुकानों पर चैकिंग अभियान चलाकर सैंपल लिये जायेगे, ताकि समाज के जीवन के साथ खिलवाड़ ना हो।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours