हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के ग्राम मीरपुर में आई०आई०टी०  रुड़की द्वारा उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत ग्रामवासियों क़ो डिजिटल पेमेंट व केस लेस आदान प्रदान के बारे में बताया गया। जिसमे मुख्य अतिथि राव शाबान राजपूत बेंक मित्रो के उत्तराखण्ड हेड व स्किल्स इंडिया प्रबंधक रहे। इस दौरान राव शाबान राजपूत द्वारा समस्त ग्रामवासियों क़ो प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुकन्या योजना, गोल्ड अकाउंट्स के अलावा अन्य प्रकार के खाता क़ी जानकरी दी गयी। इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन के फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा चल रही विभन्न स्कीम क़ी जानकरी दी गई। आई आई टी रुड़की के काफी छात्र पिछले दो  साल से पंचपूरी, गड्मीरपुर, राजपुर, आननेकी में घर घर जाकर लगातार जागरूकता कैंप कर रहे है। इस दौरान ग्राम प्रधान रीना देवी व राजकीय जूनियर हाई स्कूल के प्रबन्धक ने भी अपने विचार रखे। वहाँ आये ग्रामवासियों और राव शाबान राजपूत ने आई आई टी द्वारा जारी अभियान में लगे सभी छात्र छात्रओं क़ी सराहना के अलावा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाए दी। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य रमेश चंद, ग्राम प्रधान रीना देवी, अभिजीत राठी, मान्या गुप्ता, नितिन कुमार, प्रियांशी, विशाल कठोर, भानु प्रताप, सुनिधि, दीक्षा, राधे आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours