हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। भगत सिंह चौक के पास नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल हरिद्वार में नारायण दत्त तिवारी के श्रद्धांजलि समारोह में मृणाली ग्रुप द्वारा उत्तराखंड पुलिस की मुहिम ऑपरेशन मुक्ति के चलते भिक्षा नहीं शिक्षा दो के चलते समारोह में मृणाली ग्रुप के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर लोगों में भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए प्रेरित किया साथ ही जल ही जीवन है, और इधर उधर कचरा फेंकने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतपाल ब्रह्मचारी व कांग्रेस के उच्च पदाधिकारी एवं शहर के कई सम्मानित जन भी उपस्थित रहे, आपको बताते चले कि उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री और तीन बार के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, केन्द्रीय सरकार मे कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालने वाले विकास पुरूष नाम से मशहूर नारायण दत्त तिवारी की आज पुण्य तिथि पर श्रंद्धाजलि दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours