हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस द्वारा भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को सामप्त करने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन मुक्ति’ में बच्चों को स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल गया है, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों द्वारा की जा रही, भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोकथाम, जागरूकता और भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का पुनर्वास है, भिक्षा नही शिक्षा दो अभियान के दूसरे चरण के तहत किया कमाल, आपको बताते चलें कि 16 अक्टूबर को टीम 2 के द्वारा टिबड़ी, भगतसिंह सिंह चौक व ऋषिकुल मे बनी बस्तियों मे से 10 बच्चों का एडमिशन प्राथमिक विद्यालय टिबड़ी, प्राथमिक विद्यालय ऋषिकुल मे जाकर करवाया गया, 
और वही दूसरी ओर ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जी०आर०पी०हरिद्वार टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले सत्यापन करते हुए दो बच्चों का एडमिशन प्राथमिक विद्यालय मायापुर हरिद्वार में करवाया गया, आपको बता चले कि हरिद्वार जनपद मे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत शिक्षा नही भिक्षा दो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे भीख मांग रहे एवं गरीब मजदूरी कर रहे बच्चों को चिन्हित करते हुए स्कूलों मे दाखिला कराकर शिक्षा से जोडने का प्रयास उत्तराखंड पुलिस कर रही है, जिसके दिशा निर्देश डी०जी० कानून व अपराध व्यवस्था अशोक कुमार जी के द्वारा दिये गये है, ऑपरेशन मुक्ति अभियान का पहला चरण देहरादून मे चलाया गया था, हरिद्वार टीम के नोडल अधिकारी सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह द्वारा बताया गया है, इस अभि यान के तहत उत्तराखंड पुलिस का लक्ष्य उन बच्चो की ओर आकर्षित है, जो गरीबी और बेरोजगारी के कारण शिक्षा से वंचित है, ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने का प्रयास गठित टीमे कर रही है, इसी के तहत भिक्षा नही शिक्षा दो ऑपरेशन मुक्ति अभियान उच्च अधिकारीगणो के दिशा निर्देश के अनुरूप चलाया जा रहा है, जिसमे काफी हद तक सफलता भी मिली है, और कई जिन्दगियां शिक्षा से जुडी है, आपको बता दें कि मृणाली ग्रुप भी नुक्कड़ नाटिका के बच्चों द्वारा भिक्षा नही शिक्षा अभियान में पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours