हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड देहरादून में राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, उत्तराखंड नगरीय आजीविका मिशन, राज्य फेरी नीति नियमावली को क्रियान्वित करते हुए देहरादून नगर निगम द्वारा जोगीवाला लिंक रोड पर वेंडिंग जोन बनाया गया दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, पटना, उत्तर प्रदेश, बरेली, कानपुर की तर्ज पर प्रथम वेंडिंग जोन मॉडल के रूप में दर्शाया गया। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड राज्य बनने के उपरांत 2003 से रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) फुटपाथ के लघु व्यापारियों को सामूहिक रूप से संगठित कर उनकी न्याय संगत मांगों के लिए एक लंबा संघर्ष किया है,
आज किए हुए संघर्ष की बदौलत उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नगर निगम प्रशासन द्वारा एक सार्थक पहल करते हुए मॉडल के रूप में वेंडिंग जोन बनाया गया उस पर वह सरकार के आभारी हैं ठीक इसी प्रकार से उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में टाउन वेंडिंग कमेटी की मंजूरी पर वेंडिंग जोन का खाका तैयार किया जाना चाहिए ताकि उत्तराखंड में भारत सरकार के दिशा निर्देश में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की भरपाई हो सके और फुटपाथ के लघु व्यापारी अपना सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने सरकार से मांग की धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ मेला 2021 को दृष्टिगत रख 2012 से प्रस्तावित 14 वेंडिंग जोनों में लघु व्यापारियों को स्थापित किया जाए ताकि शहर में यातायात की व्यवस्था सही रूप से संचालित हो सके और लघु व्यापारी भयमुक्त व स्वतंत्र रूप से अपना स्वरोजगार कर सकें। उन्होंने यह भी कहा उत्तराखंड राज्य का कोई शहर, कोई गांव, कोई ब्लॉक ऐसा नहीं है जहां पर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठित करने के लिए मेरे द्वारा प्रयास नही किये जाते रहे आज लघु व्यापार एसोसिएशन संगठन की बदौलत रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को एक आस जगी है उसके दृष्टिगत उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली युद्ध स्तर पर उत्तराखण्ड के सभी निकायों में लागू की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा शीघ्र ही लघु व्यापार एसो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सार्थक पहल का स्वागत करते हुए महारैली का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जाएगा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours