हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। सीएम हेल्पलाइन पर तय समय में शिकायतों का निस्तारण नही करने वाले अधिकारीयों को चिन्हित कर कमिश्नर गढ़वाल मंडल और कमिश्नर कुमाऊं मंडल ने समीक्षा बैठक में जिलाधिकारियों को कार्यवाही करने के दिये निर्देश त्रिवेंद्र सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन टॉल फ्री फ़ोन नंबर 1905 जारी किया था, जिस पर घर बैठे कोई भी अपनी शिकायत और सुझाव दर्ज करवा सकता है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अति महत्वाकांक्षी सीएम हेल्पलाइन 1905 योजना के सबंध में कमिश्नर गढ़वाल मंडल श्री रविनाथ रमन ने गढ़वाल मंडल के सभी 07 जिलों और कमिश्नर कुमांऊ मंडल श्री राजीव रौतेला ने कुमाऊं मंडल के सभी 06 जिलों के जिलाधिकारियों और जनपद स्तर के अधिकारियों से वीडिओ कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक ली, इस बैठक में अब तक आईं कुल शिकायतों और उनके निस्तारण व गुणवत्ता पर जिला अनुसार सभी जिला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी, डिजिटल इंडिया को साकार करती हुई सीएम हेल्पलाइन 1905 में इनर्फोमेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से पेपर लेस तकनीक को उपयोग किया गया है, जिससे शिकायत कर्ता को कागज़ द्वारा शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नही है, शिकायत टोल फ्री फोननंबर 1905 या सीएम हेल्पलाइन उत्तराखंड वेबसाइट cmhelp line.uk.gov.in पर घर बैठे ही दर्ज करायी जा सकती है, अधिकारी भी शिकायतों का निस्तारण पेपर लेस तकनीक का उपयोग करके ऑन लाइन ही निश्चित समय अवधि में करा रहे हैं, उत्तराखंड प्रदेश के 3500 अधिकारियों को अगस्त और सितम्बर माह में सीएम हेल्प लाइन में आ रही शिकायतों के निस्तारण के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर सभी जिलों में ट्रेनिंग दी जा चुकी है, इस हेल्पलाइन की मदद से शिकायतों का चार चरण तक निस्तारण होना है, शिकायतकर्ता अगर पहले चरण की जांच से संतुष्ट न हो तो उसे अगले चरण में भेज दिया जाता है, अधिकारियों को निर्देश दिए गए है, की सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप अपने फ़ोन में इंस्टाल कर लें और प्रत्येक दिन मोबाईल एप या वेबसाइट पर जन शिकायत देखें और उनका त्वरित निस्तारण करें, बैठक में सेवा के अधिकार से सबंधित सभी सेवाओं को भी इडिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिये गये, बैठक में बताया गया की सीएम हेल्पलाइन की हर महीने मंडल आयुक्त स्तर पर अनिवार्य रूप से सभी जिलों की समीक्षा बैठक की जायेगी, अब इस बैठक के बाद शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी प्रदेश के समस्त सचिव, विभाग अध्यक्ष और जिला अधिकारियों की सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक लेंगे, इस बैठक में शिकायतों के निस्तारण के अनुसार प्रत्येक जिले और विभागों की रैंकिंग की जायेगी, जो अधिकारी लापरवाह पाये जायेंगे उन पर कार्यवाही की जायेगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours