हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सनातन हिन्दू वाहिनी द्वारा कल दिनाँक 20/10/2019 को रक्तदान शिविर का रविवार को आयोजन किया लगाया जा रहा है, आपको बता दे, कि जब इस शिविर की जानकारी प्रदेश प्रचार मंत्री नमन गोस्वामी से बात की तो उन्होंने बताया कि शिविर सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा, समिति द्वारा पूरे दिन शिविर को चलाया जाएगा, ओर यह शिविर माहिवे बैंकट हॉल, निकट आई०टी०आई० लक्सर रोड जगजीतपुर हरिद्वार में होगा, उन्होंने बताया कि शिविर में सुप्रसिद्ध और विशेष विशेषज्ञता हासिल कर चुके चिकित्सक सेवाये देंगे,
वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग ने बताया कि रक्तदान करना हमेशा फायदे मंद रहता है, उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है, रक्तदान से खून पतला होता है, जो कि हृदय के लिए अच्छा होता है, एक नई रिसर्च के मुताबिक नियमित रक्तदान करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया, प्रदेश प्रचार मंत्री नमन गोस्वामी, प्रदेश संयोजक आर्यन उपाध्याय, प्रदेश के अन्य पदाधिकारीगण वरिष्ठ समाजसेवी डॉ० विशाल गर्ग, जगदीश पाहवा, प० अधीर कौशिक, बॉबी त्यागी, कार्तिक कुमार, विश्वास सक्सेना, हिमांशु वालिया, अंजलि महेश्वरी, आर्यन गुप्ता, विनय कुमार, अनुज गर्ग, सत्येंद्र सिसोदिया व शुभम गुप्ता आदि उपस्थित रहेंगे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours