हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पटवारी वृत सिलपाटा तहसील आदिबद्री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्यूरा में नाबालिग के साथ दुराचार की घटना के पश्चात पंजीकृत अभियोग की विवेचना उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार विवेचना रेगुलर पुलिस में महिला उप निरीक्षक शिखा टेगरवाल थाना गैरसैण के सुपुर्द हुई। विवेचक द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को संकलित किया गया तथा कल दिनांक 15/10/2019 को अभियुक्त फते सिंह नेगी पुत्र गबर सिंह नेगी निवासी ग्राम प्यूरा प0वृ0 सिलपाटा तहसील आदिबद्री जनपद चमोली उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 शिखा टेगरवाल, म0कॉन्स0 सरिता,कॉन्स0 धनबीर, कॉन्स0 हरेंद्र सिंह, कॉन्स0 भूपेंद्र मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours