हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० के आदेशानुसार एवं सहायक पुलिस उपाधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशानुसार गौंकशी की घटनाओं के मद्देनजर तथा रोक थाम के लिए चलाये गये अभियान के तहत गठित टीम ने मुख्बिर की सूचना पर आशियाना होटल के करीब एक नीले रंग का छोटा हाथी नम्बर यू०के० 08 सी०ए० 5232 को पकडा गया जिसको मौके पर चेक किया गया तो 05 एल्युमिनियम के पतीलो मे लगभग 300 किलोग्राम मांस पकडा गया जिसको मुख्बिर की सूचना के मुताबिक गौ मांस बताया गया है, जिसमे मौके से दो लोगो शहराज पुत्र यामीन एवं अफजाल पुत्र इस्लाम निवासीगण पावंधोई ज्वालापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, तथा दो पांवधोई निवासियों जो कि वाछिंत अपराधी फरार बताये जा रहे, उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओ मे अपराध पंजीकृत किया जा चुका है, पुलिस द्वारा पकडे गये मांस को जाँच हेतु लैबोरेटरी भेजा गया है, लेबोरेटरी जाँच के बाद यह बात साफ हो जायेगी कि पकडा मांस किस पशु का है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours