हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दी गई राजनीतिक टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में कंधारी धर्मशाला स्थित अपने कार्यालय पर बैठक आहूत कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेसी नेताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत से इस्तीफे की मांग को ठुकराते हुए कांग्रेसियों पर पलटवार कर हमला बोला इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा असली आत्मघाती तो कांग्रेसीयो के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत साबित हुए है, उन्होने कहा उत्तराखंड की जनता के अलवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भलिभाति  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार्यशैली को जानते है उन्होने कांग्रेसियो को याद कराया 2003 मे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व मे कांग्रेस की सरकार उत्तराखण्ड मे स्थापित हूई थी, लगातर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार को गिराने के लिए षड्यन्त्र रचे थे, उसके उपरांत जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे यशपाल आर्य ने कमान संभाली और नेता प्रतिपक्ष डॉ०हरक सिंह रावत थे तब भी हरीश रावत की बेचैनी कम नही हूई उसी दीन से कांग्रेस को कम्ज़ोर करने की मुहिम पुरे उत्तराखण्ड मे चलाकर कांग्रेसियो के खिलाफ खुला मोर्चा खोल रखा था बात तब भी शांत नही हुई 2017 मे फिर कांग्रेस की सरकार बनी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा बने तब भी सरकार को गिराने व विजय बहुगुणा को हटाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा षड्यन्त्र रचे जाते रहे आज वही हरीश रावत कैबिनेट मंत्री डॉ०हरक सिंह रावत को मानव बम बता रहे है, जोकि नींदनीय है, उन्होने कहा 2016 मे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग की सी०बी०आई० जांच की मांग कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने महामहिम राज्यपाल से की थी आज कांग्रेसी जिस प्रकार से अंगलत बयानबजी कर डॉ० हरक सिंह रावत की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है उनके मंसूबो को कामयाब नही होने दिया जायेगा, युवा भाजपा नेता विवेक त्यागी ने कहा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व मे डॉ० हरक सिंह रावत उत्तराखंड के सर्वन्ज्ञ विकास मे अग्रिम भुमिका मे है, और भाजपा की मजबूती के लिए भजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के संयुक्त संयोजन मे घर घर भजपा को अग्रशील करने के उदेश्य से लगे हुए है, उत्तराखण्ड की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ मोहिम चलाये हुए है, वही कांग्रेस अपनी खोयी हूई ज़मीन तलाश करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत के खिलाफ अंगलत बयानबजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।इस अवसर पर बैठक मे डॉ० हरक सिंह रावत का समर्थन करते भाजपाइयो मे ओमप्रकाश भाटिया, पण्डित रवि शर्मा, रविन्द्र कुमार गौर, विक्की गुप्ता, छोटेलाल शर्मा, राजकुमार अन्थोनी, परमजीत, देवेन्द्र चौहान, भूपेन्द्र, वीरेंद्र, मानसिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours