हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई०पी०एस० सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० के आदेशानुसार आज हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बी०डी०एस० टीम के साथ मिलकर बस अड्डे हरिद्वार पर संघन चैकिंग अभियान चलाया गया है, पुलिस कप्तान हरिद्वार धर्म नगरी की सुरक्षा को लेकर बडे गम्भीर है, 
पुलिस कप्तान हरिद्वार के अनुसार धर्म नगरी के अंदर आने जाने वाले हर संदिग्ध पर नजर रखी जाये, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन सार्वजनिक स्थानो आदि के आस पास जो भी संदिग्ध नजर आये उससे वहाँ मौजूद रहने का कारण पूछ और पूरी जाँच पडताल के बाद ही छोडा जाये, यदि उचित जवाब ना मिले तो उचित कार्यवाही की जाये, यह दिशानिर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा समस्त कोतवाली, थानो को दिये गये है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours