हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे के नेतृत्व में कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत को एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रस्तुत कर कुंभ के कोटे से बनाए जा रहे गंगा व नहरों के किनारे किसी भी एक घाट का नाम उत्तराखंड के गाँधी स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी के नाम से किए जाने की मांग की है, जिला प्रशासन पर जे०पी० पांडे ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 2007 में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष श्री सतपाल ब्रह्मचारी की अध्यक्षता वाली कमेटी में प्रस्ताव संख्या 711 के तहत टिप्पणी रेलवे फाटक चौराहे का नाम स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के नाम से प्रस्ताव पारित किया गया था, जो आज 12 साल बाद भी नहीं बन पाया जे०पी० पांडे ने कहा कि इस संबंध में मेयर अनीता शर्मा को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे ने कहा कि देहरादून के घंटाघर में श्री स्व० बडोनी की मूर्ति लगाई गई है, और ऋषिकेश के नटराज चौक में भी श्री बड़ौनी की मूर्ति लगाकर नटराज चौक का नाम स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी चौक रखा गया है, परंतु हरिद्वार जिला प्रशासन इस संबंध में उदासीनता बरत रहा है, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे, महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्षा सावित्री नेगी, समिति के जिला अध्यक्ष सतीश जैन, महामंत्री रामदेव मौर्य, हेमराज सैनी, बाल किशन, दिनेश अभिमान, रश्मि चमोली, मधु नौटियाल, मंजू लोनी, सरिता पुरोहित व राजेश गुप्ता आदि ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours