हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के प्रतिनिधि, उत्तराखंड शासन श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा के संयोजन में बेल वाला ग्राउंड में एक श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सिडकुल स्थित फैक्ट्रियों के कर्मचारी, असंगठित क्षेत्र के दैनिक मजदूर श्रमिकौ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, श्रमिक चौपाल का उद्देश उत्तराखंड सरकार श्रम सेवा आयोजन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के निर्देशन में श्रम कानूनों का अधिकार संगठित क्षेत्र व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिलाना है, श्रमिक चौपाल में हरिद्वार सिडकुल सत्यम ऑटो से निकाले गए श्रमिकौ ने श्रमिक चौपाल में आकर खुले मंच के माध्यम से सत्यम ऑटोमोबाइल लिमिटेड पर श्रमिक कानूनों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए श्रम मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत के संरक्षण में राज्य के श्रम कानून के तहत न्याय की गुहार लगाई,
इस अवसर पर श्रम सेवा आयोजन मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत के प्रतिनिधि, उत्तराखण्ड शासन श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा ने कहा 1 अप्रैल 2019 से सभी संगठित क्षेत्र व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का न्यूनतम वेज 6900 से बढा कर श्रम बोर्ड की संतुति पर सरकार द्वारा 8300 रुपए किया जा चुका है यदि कोई भी मिल मालिक, नियोजनकर्ता श्रमिक का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा सत्यम ऑटोमोबाइल लिमिटिड से निकाले गए कर्मचारियों का मामला शासन व सरकार के संज्ञान में पूर्व श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई श्रमिक जन सुनवाई कार्येक्रम के दौरान संज्ञान लाया जा चुका है उन्होंने सत्यम ऑटोमोबाइल प्रबंधन को चेतावनी दी श्रम कानूनों के दृष्टिगत निकाले गये कर्मचारियों को सह सम्मान फैक्ट्री प्रबंधन वापस ले अन्यथा फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा, चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़े जाने के लिए पुनः 15 सितम्बर से जिले भर में पंजीकरण किए जाने के अभियान चलाए जाएंगे ताकि भारत सरकार व राज्य सरकार के संरक्षण में श्रमिको को उनके संविधानिक अधिकार के तहत चिकित्सा सुविधा, उनके बच्चो के लिए छात्र भर्ती व अनुदान राशि जैसी योजनाओ का लाभ मिल सके, श्रमिक चौपाल में श्रमिकों का प्रतिनिध कर रहे श्रमिक नेता महिपाल सिंह, ओमप्रकाश, राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में कामगार श्रमिको का फैक्ट्री प्रबंधको द्वारा शोषण व उत्पीड़न करना आम बात हो गयी है, जबकि श्रम मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत अपने निरंतर प्रयास से श्रमिक कानूनों का पालन कराने के लिए गति दे रहे है, उन्होंने कहा राज्य सरकार को चाहिए कि सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र संगठित, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संरक्षण की पूर्ति व श्रम कानूनों का पालन किये जाने को लेकर शासन द्वारा निगरानी कमेटी का गठन किया जाये ताकि श्रमिक निगरानी कमेटी के माध्यम से अपनी व्यथा, व अपनी समस्या का निदान करा सके, श्रमिक चौपाल में श्रमिक नेता भूपेंद्र राजपूत, ओमप्रकाश भाटिया, राकेश सिंह, सूरज सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, ओमप्रकाश टंगबाल, गब्बर सिंह, राम बहादुर, सोलंकी, चिंतामणि, दिनेश सिंह, अनिल गुप्ता ,राजेन्द्र पूरी, राकेश सिंह, बलविंदर सिंह, अखिलेश नेगी, चंद्रेश कुमार, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, छोटेलाल, राहुल गुप्ता आदि ने प्रमुख रूप से अपने विचार व्यक्त किये।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours